Bijnor News: खेडीजट में लगे पिजरे मे फंसा गुलदार, 10 दिन पहले गोवंश पर किया था हमला

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: - वन विभाग की टीम ने लगाया था पिंजरापिंजरा - पिंजरे में बंद किया था मुर्ग़ा - ग्रामीणों ने देखा था पिंजरे में गुलदार - गुलदार पकड़े जाने पर ग्रामीणों न

खेडीजट में लगे पिजरे मे फंसा गुलदार, 10 दिन पहले गोवंश पर किया था हमला

Bijnor News: 15 दिन पूर्व ग्राम खेडीजट में लगे पिंजरे में गुलदार फ़स गया। गुलदार देखने को मौके पर भीड़ जमा हो गयी। वन विभाग के कर्मचारी गुलदार को रेस्क्यू कर धामपुर रेंज में ले गये।

गुलदार का हमला

ग्राम खेडीजट में 15 दिन पूर्व एक गोवंश पर गुलदार ने हमला किया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने विवेक कुमार के खेत में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। सोमवार की प्रातः को जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो पिंजरे से गुलदार के गुर्राने की आवाज आई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की ओर से वन दरोगा राकेश कुमार एवं राणा प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को रेस्क्यू करते हुए उसे वन रेंज धामपुर ले गये। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि गुलदार नर है और इसकी उम्र लगभग 7से 8साल की है। उन्होंने ने ग्रामीणों से जंगल में जाने के दौरान सचेत रहने का आह्वान किया।

चिकन के लालच में फंसा गुलदार

15 दिन पूर्व लगे पिंजरे में गुलदार को पकड़ने के लिए चारे के रूप में पहले बकरी को बांधा गया था लेकिन गुलदार नहीं फ़स पाया। उसके बाद मुर्गे को पिंजरे में रखा गया था जिनकी समय समय पर निगरानी एवं दाना पानी की जा रही थी। जिस पर गुलदार पिंजरे में फस गया इसके अलावा ग्राम मंडोरी, मटौरामान, सीकरी आदि स्थान पर भी मुर्गे को पिंजरे में रखने के बाद गुलदार जल्द ही पकड़ में आ गया।

सामान्य प्रश्न

गुलदार किस गाँव में फंसा था?
गुलदार ग्राम खेडीजट में फंसा था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।