Bijnor News: बसंतपुर में गुलदार ने पशुशाला से गाय को उठाकर बनाया निवाला

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: बसंतपुर गांव में शनिवार की सुबह गुलदार ने पशुशाला में बंधी गाय को मार दिया। पिछले 15 दिनों से गुलदार गांव के आसपास देखे जा रहे थे, लेकिन वन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए।

Bijnor News:  बसंतपुर में गुलदार ने पशुशाला से गाय को उठाकर बनाया निवाला

Bijnor News: क्षेत्र के गांव बसंतपुर में शनिवार तड़के गुलदार ने पशुशाला में बंधी गाय को अपना निवाला बना लिया। गुलदार गाय को पशुशाला से उठाकर घर के पास स्थित गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसने गाय को मार डाला। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 15 दिनों से गांव के आसपास गुलदार दिखाई दे रहा है, लेकिन अभी तक वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया गया है।

ग्रामीणों की चिंताएं

बसंतपुर निवासी हेम सिंह पुत्र राम सिंह ने बताया कि उनकी गाय घर में बनी पशुशाला में बंधी हुई थी। शनिवार सुबह करीब चार बजे गुलदार पशुशाला में घुस आया और गाय को उठाकर ले गया। घर के पास ही गन्ने के खेत में गुलदार ने गाय को मार डाला। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण ऋषभ कुमार, गंभीर सिंह, ललित कुमार, विजय यादव, नितिन कुमार और मनोज कुमार आदि ने बताया कि गांव के आसपास करीब 15 दिनों से गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में गंगा का पानी आने के बाद से गुलदार की गतिविधियां बढ़ी हैं। गुलदार की मौजूदगी से आसपास के गांवों में पहले से ही दहशत का माहौल है। अब पशुशाला से गाय को उठाकर ले जाने की घटना के बाद ग्रामीणों में और अधिक भय व्याप्त हो गया है।ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव के आसपास गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि गुलदार लगातार आबादी के आसपास दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों को जान-माल का खतरा बना हुआ है।

वन विभाग की प्रतिक्रिया

मामला संज्ञान में आने पर लगाया जाएगा पिंजरा

वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि बसंतपुर में गुलदार द्वारा गाय को मारे जाने की जानकारी अभी उनके संज्ञान में नहीं है। मामला सामने आने पर मौके की स्थिति का जायजा लेकर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से गुलदार से सतर्क रहने तथा उसके दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है。

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦गुलदार ने किस जानवर को मारा?−
गुलदार ने एक गाय को मारा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: बसंतपुर में गुलदार ने पशुशाला से गाय को उठाकर बनाया निवाला