बीमारी से हुई थी गुलदार की मौत

बीमारी से हुई थी गुलदार की मौत

संक्षेप:

Bijnor News - धामपुर के गांव मौज्जमपुर खास में नहर की पटरी पर मिली मादा गुलदार के शव का पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि गुलदार की मौत बीमारी के कारण हुई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। अधिकारियों ने मौके पर जांच की और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Nov 04, 2025 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

धामपुर। गांव मौज्जमपुर खास में नहर की पटरी के मिले ऊक मादा गुलदार के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुलदार की मौत बीमारी के कारण होना बताई गई है। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद गुलदार के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गांव मौज्जमपुर खास में कुछ ग्रामीण सुबह को जब अपने खेतों पर कृषि कार्य के लिए निकले तो इसी दौरान नहर की पटरी पर किसान भीम सिंह के खेत के पास एक गुलदार का शव पड़ा देखाई दिया। गुलदार का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। जिस पर धामपुर रेंज के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह टीम के साथ पहुंचे। बाद में एसडीओ अंशुमन मित्तल भी अपने सहयोगी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जांच पड़ताल की। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि रेंज कार्यालय पर डॉक्टरों के पैनल ने गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गुलदार की मौत बीमारी के कारण होना आई है। उन्होंने बताया कि शव मादा गुलदार का है। शव पर कोई बाहरी चोट के निशान लगे नहीं देखे गए। गुलदार की उम्र लगभग दो वर्ष के आसपास की है। शव का दफना दिया गया है।