Bijnor News: घर में बंधी बकरी पर गुलदार का हमला, ग्रामीणों में दहशत

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: नजीबाबाद के ग्राम समीपुर में गुलदार ने एक बकरी पर रात के समय हमला कर दिया जिससे गांव में दहशत का माहौल है। बकरी के मालिक मोहन सिंह की जल्दी जागने पर गुलदार वहां से भाग गया, लेकिन इससे ग्रामीणों में भय बढ़ गया है। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

Bijnor News: घर में बंधी बकरी पर गुलदार का हमला, ग्रामीणों में दहशत

Bijnor News: नजीबाबाद के ग्राम समीपुर में गुलदार की लगातार दस्तक ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात करीब 12 बजे एक गुलदार ने घर में बंधी बकरी पर हमला कर दिया। बकरी के मालिक मोहन सिंह के जागने और गुलदार को देख लेने पर वह मौके से भाग गया। गुलदार बकरी को घायल अवस्था में छोड़कर चला गया। बताया गया कि मोहन सिंह घर में सो रहे थे। रात के समय अचानक उनकी नजर गुलदार पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाकर उसे भगाने का प्रयास किया। शोर सुन कर गुलदार बकरी को छोड़कर वहां से भाग निकला। हमले में बकरी घायल हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

गांव में लगातार दिखाई दे रहा गुलदार

ग्रामीणों का कहना है कि समीपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार लगातार देखा जा रहा हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, जिसमें वह रेडियो स्टेशन की दीवार पर बैठा दिखाई दिया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के डर से खेतों की ओर जाने वाले किसानों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों में भी भय बना हुआ है। शाम ढलने के बाद ग्रामीण अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं। खेतों में काम करने वाले लोगों को भी गुलदार के हमले का डर सता रहा है.

ग्रामीणों ने की पिंजरा लगाने की मांग

समीपुर के ग्राम प्रधान सत्यवीर ने वन विभाग से गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव में गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है और अब वह आबादी क्षेत्र के घरों तक पहुंचने लगा है। ऐसे में किसी बड़ी घटना से पहले गुलदार को पकड़ना बेहद जरूरी है.

वन विभाग ने पिंजरा लगाने की तैयारी की

क्षेत्रीय वन अधिकारी रामकुमार ने बताया कि समीपुर में घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगाया जाएगा। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जाएगी। विभाग का प्रयास है कि गुलदार की लोकेशन का पता लगाकर उसे ट्रैक किया जाए और सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया जाए.

आबाादी में पहुंचने से बढ़ी चिंता

समीपुर में घर में बंधी बकरी पर गुलदार के हमले की घटना ने ग्रामीणों की चिंता इसलिए भी बढ़ा दी है क्योंकि गुलदार अब जंगल या खेतों तक सीमित नहीं दिखाई दे रहा, बल्कि आबादी के नजदीक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा गुलदार को जल्द से जल्द पकड़कर ग्रामीणों को भय से मुक्ति दिलाई जाए।

सामान्य प्रश्न

✦गुलदार ने कब और किस पर हमला किया?−
गुलदार ने बीती रात करीब 12 बजे एक बकरी पर हमला किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: घर में बंधी बकरी पर गुलदार का हमला, ग्रामीणों में दहशत