Bijnor News: बकरी को गुलदार ने बनाया निवाला

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: गौसपुर में गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने एक बकरी पर हमला कर दिया, जिससे बकरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से निवेदन किया है कि क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। इससे पहले भी गुलदार ने स्थानीय पशुओं पर हमले किए हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

Bijnor News: बकरी को गुलदार ने बनाया निवाला

Bijnor News: गौसपुर में गन्ने के खेत से निकलकर आए गुलदार ने एक बकरी पर हमला कर दिया, गुलदार के हमले में बकरी की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर कुंदन सिंह गांव के समीप समर सिंह के घेर के पास अपनी भेड़-बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने एक बकरी पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार बकरी को छोड़कर वापस गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी गुलदार गौसपुर क्षेत्र में कई पशुओं को अपना निवाला बना चुका है।

लगातार गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, राजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमर सिंह आदि ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: बकरी को गुलदार ने बनाया निवाला