बिजनौर : गुलदार ने किसान पर बोला हमला, ग्रामीणों ने बचाया

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर में एक किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। गांव के बिलाल अपने नौकर अकबर के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। अकबर और गुलदार के बीच संघर्ष हुआ। ग्रामीणों ने शोर मचाकर मदद की और गुलदार भाग गया। घायल अकबर को उपचार की आवश्यकता है।

बिजनौर : गुलदार ने किसान पर बोला हमला, ग्रामीणों ने बचाया

बिजनौर। गांव में खेत पर कार्य करते गुलदार ने किसान को हमला कर घायल कर दिया। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष होता रहा। ग्रामीणों ने पहुंचकर किसी तरह उसे बचाया। गांव अथाई शेख निवासी बिलाल अपने खेत पर नौकर 38 वर्षीय अकबर के साथ मंगलवार रात में कार्य कर रहा था। रात्रि करीब 10 बजे गुलदार ने अचानक अकबर पर हमला कर दिया। अकबर व गुलदार के बीच चले संघर्ष के दौरान उसकी चीख पुकार सुनकर बिलाल ने पास ही गांव में शोर मचा दिया। आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर व लाठी डंडे लेकर खेत पर पहुंचे।

तब तक गुलदार व अकबर के बीच संघर्ष चल रहा था। ट्रैक्टर की लाइट व ग्रामीणों के शोर सुनकर गुलदार मौके से भाग गया। अकबर के शरीर पर गुलदार के पंजों के जख्म के निशान पाए गए। रफत हुसैन, रिज़वान अहमद, अमीर, साजिद अहमद, अशरफ, नाज़िम व आरिफ आदि ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।