Bijnor News: गुलदार ने हमला कर गोवंश को किया घायल

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: अफजलगढ़, संवाददाता। गुलदार ने हमला करके घास चर रहे बैल को घायल कर दिया। घटना से भयभीत ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पिंजरा लगाने की मांग की है।

Bijnor News: गुलदार ने हमला कर गोवंश को किया घायल

Bijnor News: गुलदार ने हमला करके घास चर रहे बैल को घायल कर दिया। घटना से भयभीत ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीण इलाकों में गुलदारों के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन गुलदार मवेशियों अथवा इंसानों पर हमले कर रहे हैं। गुलदारों की सक्रियता से ग्रामीण खासे भयभीत हैं। अफजलगढ विकास खण्ड के गांव आलमपुर गांवडी निवासी विनोद रामगंगा नदी किनारे पशु चरा रहा था। इसी दौरान अचानक मौके पर पंहुचे गुलदार ने पशुओं पर हमला बोल दिया। अन्य पशुओं ने रंभाते हुए इधर उधर भाग गए, लेकिन एक बैल गुलदार के चंगुल में फंस गया तथा गुलदार ने हमला करके उसको घायल कर दिया।

घटना से भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से घटना स्थल पर पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBijnor News: गुलदार ने हमला कर गोवंश को किया घायल