बिजनौर: ग्राम नारायणपुर में गुलदार के हमले से गाय गंभीर घायल
ग्राम नारायणपुर में गुलदार का आतंक बढ़ गया है। बीती रात गुलदार ने हेमेन्द्र पाल की गाय पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग ने गश्त बढ़ाने और जरुरत पड़ने पर पिंजरा लगाने की बात कही है।

चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात गुलदार ने हेमेन्द्र पाल पुत्र बाबूराम के घर में बंधी गाय पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है । ग्राम नारायणपुर निवासी हेमेन्द्र पाल पुत्र बाबूराम की गाय घर के पास बंधी हुई थी। देर रात जंगल की ओर से आए गुलदार ने गाय पर हमला बोल दिया। गाय की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो गुलदार जंगल की तरफ भाग गया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिल गई है।
टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों से रात में सतर्क रहने की अपील की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


