महिलाओं की सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी

महिलाओं की सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी

संक्षेप:

Bijnor News - विवेक विश्वविद्यालय में 'महिलाओं के मानवाधिकार-जागरुकता की आवश्यकता' विषय पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सफाई कर्मचारियों को कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड नाटक के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा पर जानकारी साझा की।

Dec 10, 2025 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

विवेक विश्वविद्यालय में आज स्कूल ऑफ लींगल स्टडीज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में ‘महिलाओं के मानवाधिकार-जागरुकता की आवश्यकता’ विषय पर एक विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ सचिव, अपर जनपद न्यायाधीश श्रेय शुक्ला, चीफ डिफेंस काउंसल प्रवीण सिंह देशवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, निदेशक सहज गोयल, कुलपति प्रो. नरेश गुप्ता, डीन डा. राजीव कुमार चौधरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलन करके किया। विवेक विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करके उन्हे महिलाओ को उपलब्ध कानूनी अधिकारों के बारे मे विस्तार से बताया गया। बीएएलएलबी पंचम वर्ष से जीविका ने कार्यक्षेत्र मे समान कार्य समान वेतन तान्या कपूर ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और अन्मता शाकिर ने महिलाओ के लिये सरकारी योजनाओ और हैल्प लाइन नम्बर के बारे मे जानकारी उपलब्ध कराई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीएएलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओ द्धारा नुक्कड नाटक के माध्यम से महिलाओ के शिक्षा सम्बन्धी एवं अधिकार के बारे में बताया। बीएएलएलबी प्रथम वर्ष से सुगन्धा वैद ने मातृत्व अवकाश और नशरा जैदी ने राज्य महिला आयोग के बारे मे जानकारी दी। छात्र रेशमा नाज की कार्यक्षेत्र मे शिशुगृह, प्रथक शौचालय और मातृत्व अवकाश पर दी गयी जानकारी को सभी द्धारा सराहा गया। वाइस चासंलर प्रो. नरेश गुप्ता ने कहा कि वह विश्वविद्यालय परिसर मे कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण सिंह देशववाल ने बिसाखा गाइडलाइन्स का हवाला देते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। मुख्य अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश श्रेय शुक्ला ने यौन उत्पीडन निवारण अधिनियम 2013 को विस्तार से समझाते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि विधि के छात्र होने के नाते वह विधिक साक्षरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।