वालिया ग्लोबल एकेडमी में छात्राओं हेतु नेतृत्व चयन समारोह का आयोजन
Bijnor News - नजीबाबाद में बालिया ग्लोबल एकेडमी में छात्राओं के लिए नेतृत्व चयन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी का विकास किया गया। विभिन्न नेतृत्व पदों के लिए छात्राओं का चयन उनके आत्मविश्वास और कार्य क्षमता के आधार पर किया गया।

नजीबाबाद। बालिया ग्लोबल एकेडमी में छात्राओं हेतु नेतृत्व चयन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना का विकसित करना बताया गया। बुधवार को वालिया ग्लोबल एकेडमी में छात्राओं हेतु नेतृत्व चयन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक कमलकांत वालिया, इन्दु वालिया मैनेजर रमाकांत वालिया रुचिका वालिया, अश्विन वालिया एवं जाह्नवी वालिया द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन हैड ब्याय, हैंड गर्ल, स्पोर्ट कैप्टन एवं अन्य नेतृत्व पदों हेतु उनके आत्मविश्वास, अनुशासन एवं योग्यता और कार्य क्षमता के आधार पर किया गया।
जिसमें हैड बाय सिद्धार्थ डोडवाल, हैड गर्ल तनिष्का सिंह, बाइस हैड बाय ध्रुव त्यागी, हेड गर्ल याशिका राजपूत, स्पोट कैप्टन छात्र पूर्व प्रताप सिंह, छात्रा दिव्यांशी इको क्लब कैप्टन छात्र अंश कुमार व छात्रा नित्या सिंह को चयनित किया गया। इसके साथ चारों हाऊसों के लिए भी अन्य नेतृत्व पदो हेतु छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। प्रबन्धक कमल कांत वालिया, इन्दवालिया ने बैज पहनाकार छात्र-छालाओं को उनके पद की जिम्मेदारी सौंपी। प्रधानाचार्या अनीता सिवाच ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं हीं, बल्कि जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का है। उन्होंने चयनित छात्राओं को प्रतिनिधि बनकर कार्य करने की प्रेरणा दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


