ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरतो क्या गडढ़ों में तब्दील सड़क से होकर गुजरेगी कांवड़ यात्रा ?

तो क्या गडढ़ों में तब्दील सड़क से होकर गुजरेगी कांवड़ यात्रा ?

आबादी बाहुल्य क्षेत्र से निकल रहे हाई-व पर बने गहरे गहरे गड्ढों की वजह से कब कोई गंभीर दुर्घटना हो जाए कहा नहीं जा...

तो क्या गडढ़ों में तब्दील सड़क से होकर गुजरेगी कांवड़ यात्रा ?
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरTue, 04 Feb 2020 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

आबादी बाहुल्य क्षेत्र से निकल रहे हाई-व पर बने गहरे गहरे गड्ढों की वजह से कब कोई गंभीर दुर्घटना हो जाए कहा नहीं जा सकता। आने वाले फल्गुन मास में इस मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ यात्रियों की राह भी आसान नहीं होगी। ना जाने कब गड्ढों के चलते दुर्घटना घटित हो जाए।

दो राष्ट्रीय राजमार्गों को क्रॉस करने वाला हरिद्वार मार्ग गहरे गड्ढों की वजह से दुर्घटनाओं का सबब बना हुआ है। मोटा महादेव से मालगोदाम तक इस हाई वे पर दोनो राष्ट्रीय राजमार्गो का यातायात चलता है जिससे इस मार्ग पर भारी संख्या में हर तरह के वाहन निकलते देखे जा सकते हैं। इस मार्ग से निकलने वाले दोपहिया वाहन चालक ही नहीं बल्कि हल्के चौपहिया वाहन और भारी वाहन भी हर समय दुर्घटना का शिकार बनने का भय सताता रहता है। फाल्गुन माह में आने वाली महाशिवरात्री से पूर्व लाखों की संख्या में हरिद्वार से आने वाले दूर-दराज के यात्री भी इस मार्ग से जान हथेली पर लेकर निकलेंगे, लेकिन एनएच के अधिकारियों को काई परवाह नहीं। मुरादाबाद से आकर एनएच के अधिकारी एक बार भी इस मार्ग की सुध नहीं लेते। वैसे तो प्रशासन कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बहुत सी व्यवस्था करता है लेकिन कांवड़ियों की जान जोख्मि में डालने वाले इस गड्ढा युक्त हाई वे पर प्रशासन का भी ध्यान नहीं जाता। विवेक द्विवेदी, संदीप माहेश्वरी, अमित शर्मा, शुभम भारद्वाज वाजेंद्र शर्मा आदि नागरिकों ने बताया कि इस मार्ग पर दुपहिया वाहन लेकर चलते हुए भी उन्हें डर लगता है तो फिर लाखों की संख्या में पैदल निकल रहे कांवड़ियों का क्या हाल होगा।कई बार एनएच के अधिकारियों को लिखा जा चुका है और इस खस्ताहाल मार्ग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। आने वाली कांवड़ यात्रा के बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया है। यहां तक यह भी कहा गया है कि वह मार्ग को दुरस्त करने की अनुमति नगर पालिका परिषद को दे दें। लेकिन आज तक एनएच के अधिकारियों के कानों पर जू तक नही रेंगी।-सबिया निशात, चेयरपर्सन, नगर पालिका परिषद, नजीबाबादलोक निर्माण विभाग को तो एनएच के अधिकारी छूने भी नही देते हैं। और स्वयं भी कुछ नहीं करते हैं। एैसे में इस मार्ग को दुर्घटनामुक्त कैसे किया जाए यह बात लोनिवि की समझ में नहीं आती। यदि उनके अधिकार मेंं कुछ होता तो अब तक वह मार्ग को पूरी तरह गड़ढा मुक्त बना चुके होते।रविंद्र कुमार, जेइ्र, लोनिवि, नजीबाबाद

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें