गैर जनपद से आए न्यायिक अधिकारियों को सौंपे कार्यभार
Bijnor News - जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार ने स्थानांतरित होकर आए न्यायिक अधिकारियों को अलग अलग न्यायालयों का कार्यभार सौंप दिया है।

बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार ने स्थानांतरित होकर आए न्यायिक अधिकारियों को अलग अलग न्यायालयों का कार्यभार सौंप दिया है। जिला जज कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बिजनौर में ही तृतीय अपर जिला जज प्रशांत मित्तल को प्रथम अपर जिला जज, सुनील कुमार सिंह को विशेष सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट), लोकेश कुमार नागर को अतिरिक्त विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट का कार्यभार सौंपा है। सीमा वर्मा को विशेष सत्र न्यायाधीश (ईसी एक्ट), अलका चौधरी को विशेष सत्र न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट, शहजाद अली फास्ट ट्रैक कोर्ट न्यायाधीश द्वितीय, कमल दीप को प्रथम फास्ट ट्रैक कोर्ट न्यायाधीश, स्वाति वर्मा को सिविल जज जूनियर डिविजन, प्रीति चौधरी को सीजेएम, नीतीश कुमार सिन्हा को सिविल जज सीनियर डिवीजन, नरेंद्र सिंह सीजेएम को प्रथम अपर सीजेएम का कार्यभार सौंपा।
संजीव कुमार त्रिपाठी को लघुवाद न्यायाधीश, स्वाति चंद्रा को एसीजेएम द्वितीय, देवेश त्रिपाठी को सिविल जज सीनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट, अजय कुमार एसीजेएम द्वितीय को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय, आशीष तिरानिया को एसीजेएम तृतीय, विजय लक्ष्मी यादव अपर सिविल जज सीनियर डिविजन तृतीय, अंजालीका प्रियदर्शिनी को प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन ,मयंक सिंह को अपर सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट नंबर आठ, यतेन्द्र पाल सिंह को सिविल जज जूनियर डिविजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय तथा सुभाष को नगीना में द्वितीय अपर सिविल जज बनाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


