
राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया
Bijnor News - नहटौर में जाट जागृति एसोसिएशन ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारतीय किसानों यूनियन अराजनैतिक के प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने मेहनत और सफलता के महत्व पर जोर दिया। खिलाड़ियों के परिवार और कोच की सराहना की गई।
नहटौर। जाट जागृति एसोसिएशन नहटौर की ओर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बताओ ने खिलाड़ियों से मेहनत करने और सफलता पाने पर अहंकार से दूर रहने का आह्वान किया। गुरुवार को शिव विहार स्थित जाट भवन पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसानों यूनियन अराजनैतिक के प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि लक्ष्य को केंद्रित करते हुए मेहनत करने पर सफलता मिलती है। उस सफलता को बचाए रखना बड़ी उससे भी बड़ी उपलब्धि होती है। किसान खेत मे ओर बेटे खेल के मैदानों में भी परचम लहरा रहे हैं और देश विदेश में मेडल जीतकर समाज का नाम ऊंचा कर रहे हैं।
उन्होंने अन्य युवाओं से भी इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर समाज की नई दिशा तय करने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों के परिजनों व कोच की जमकर सराहना की। वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी पर्व चौधरी, तुषार चौधरी, सौगात चौधरी, सक्षम चौधरी, आर्यन चौधरी तथा तलवारबाजी खिलाड़ी सूर्य प्रताप सिंह ढोढवाल, रौनित कुमार,कोच करन सिंह गिलाड़ी सहित क्षेत्र के राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व सत्यार्थ प्रकाश की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच मानपाल सिंह, विजयपाल सिंह, गुणवान सिंह, लोकेंद्र सिंह डोडवाल, डॉ.धर्मपाल सिंह, कोच करन सिंह, स्वामी आनंद, संजीव प्रधान, सीतम सिंह, सुनिल कुमार, गजेंद्र सिंह, विकास, नृपेंद्र कुमार, विपिन कुमार, धर्म वीर सिंह, संजीव कुमार, सुरेश दरोगा जी, रामपाल सिंह अमीन साहब, अनुज फौजी, नवनीत कुमार, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




