राजकुमार भाटी के आपत्तिजनक बयान पर आक्रोश, कार्रवाई की मांग
Bijnor News - चांदपुर में जाट जागरण समिति ने राजकुमार भाटी द्वारा महिलाओं और बिरादरियों के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर नाराजगी जताई। समिति ने सीओ देश दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपकर सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष डॉ. विकास तोमर ने भाटी के अश्लील और जातिगत टिप्पणियों की आलोचना की।

चांदपुर में जाट जागरण समिति ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राजकुमार भाटी द्वारा महिलाओं और विभिन्न बिरादरियों के खिलाफ दिए गए कथित आपत्तिजनक व अमर्यादित बयानों पर कड़ी नाराजगी जताई।
ज्ञापन की मांग
शनिवार को जाट जागरण समिति द्वारा चांदपुर सीओ देश दीपक सिंह को ज्ञापन भेंट कर राजकुमार भाटी के महिलाओं के विषय में दिए गए कथित अश्लील वक्तव्य को लेकर सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की गई। जाट जागरण समिति के अध्यक्ष डॉ. विकास तोमर ने बताया कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजकुमार भाटी अपने संबोधनों में लगातार महिलाओं के विषय में अश्लील व भ्रामक टिप्पणियां कर समाज में असंतोष फैलाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी वह जातिगत अभद्र टिप्पणी करता है तो कभी महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान देता है।
आक्रोश की स्थिति
उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक सभा में राजकुमार भाटी द्वारा जाट समाज व अन्य बिरादरियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिसे जाट समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। इसको लेकर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. विकास तोमर, संरक्षक डॉ. नरेंद्र तोमर, डॉ. महेंद्र मलिक, संयोजक डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. कपिल कुमार, डॉ. सुयश चौधरी, विकल्प तोमर, एडवोकेट बादल तोमर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


