जैन शिशु सदन स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

Feb 17, 2026 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - जैन शिशु सदन स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, समूह गान और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय प्रबंधिका सुमन जैन ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में प्रधानाचार्य ने अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

जैन शिशु सदन स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

जैन शिशु सदन स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। छात्र छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, समूह गान, कविताएं एवं देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच संचालन की कला ने सभी को प्रभावित किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधिका सुमन जैन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंच के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम

के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;