अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया

Mar 09, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - धामपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को गांधी नारी कल्याण समिति की महिलाओं ने उत्सव के रूप में मनाया। पुरस्कार वितरण, कविता पाठ और महिला सम्मान के साथ-साथ होली के रंगों ने समारोह को और भी रोमांचक बना दिया। डा. रश्मि शर्मा रावल ने कार्यक्रम का समापन किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया

धामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को गांधी नारी कल्याण समिति की सभी महिलाओं ने धूमधाम के साथ उत्सव के रूप में मनाया। संस्था सचिव नीरा गोयल के आवास पर समय की पाबंद महिलाओं ने समय पर पहुंच कर लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कार प्राप्त किए। संस्था की ओर से नारी शक्ति का सम्मान करते हुए सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। महिला सम्मान पर विनोद शर्मा, नीरा गोयल, माला देवी और सुनीता नंदा ने अपना अपना काव्य पाठ किया। रजनी अग्रवाल, कंचन शर्मा ने महिलाओं की स्थिति पर विचार व्यक्त किये। नीरजा सिंह ने वर्तमान समाज में व्याप्त समस्याएं और नारी की भूमिका पर प्रकाश डाला कर कविता पाठ किया।

महिला दिवस से संबंधित प्रतियोगितात्मक दो खेलों का आयोजन किया गया। मनोरंजक कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ साथ होली की उमंगित तरंगों ने भी समरोह में चार चांद लगा दिये।होलिकोत्सव पर आधारित प्रतियोगी खेलों ने फाग आनंद को अधिक रोचक बना दिया। संस्था अध्यक्ष डा. रश्मि शर्मा रावल के अध्यक्षीय भाषण से कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में डा.रश्मि शर्मा रावल, नीरा गोयल, विनोद शर्मा, डा. कंचन शर्मा, पमिल अग्रवाल, सुनीता नंदा, माला देवी, सुनीता सिंह, अनीता सिंह, डा. अनुपम विश्नोई, प्रियंका वत्स, नीरजा सिंह, रजनी अग्रवाल, मीनू सिंह, नीलम सिंह रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।