विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को डीएम ने किया सम्मानित
Bijnor News - बिजनौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और महिला सशक्तीकरण की योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएम जसजीत कौर ने महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर जोर दिया। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) भी देखा गया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विचार रखे गए। रविवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।
प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 'मिशन शक्ति' जैसे अभियानों के माध्यम से जमीनी स्तर पर बदलाव लाए जा रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा में कोई कोताही न बरती जाए, क्योंकि एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित करती है। डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस प्रशासन, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन करते हुए डीएम ने उनके कौशल की सराहना की।इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट सखी योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जनपद की 10 प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने गरीबी एवं विभिन्न कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने परिवार का सफलतापूर्वक पालन-पोषण किया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभाग जैसे पुलिस, एनआरएलएम, चिकित्सा विभाग, आईसीडीएस आदि की 2-2 महिला कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को लैपटॉप, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप ट्रैक सूट वितरित किए गए। साथ ही महिला कल्याण विभाग की विभिन्न इकाइयों जैसे वन स्टॉप सेंटर, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, चाइल्ड हेल्पलाइन में कार्यरत महिला कर्मियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, डीएसटीओ लक्ष्मी देवी, डीडीओ रचना गुप्ता आदि रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


