उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Bijnor News - जेपी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित किया गया। कक्षा 5 से श्रेयांश, कक्षा 6 से अलीशा, कक्षा 8 से पारस सैनी, और कक्षा 9 से मिस्कत को स्वर्ण पदक मिला। प्रधानाचार्य विनीत तोमर ने सभी विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम में नवनीत चौधरी और रूपा त्यागी का विशेष योगदान रहा।
जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं रजत पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 5 से श्रेयांश ने स्वर्ण पदक ,कक्षा 6 से अलीशा ने स्वर्ण पदक, सिदरा ने रजत पदक ,यश ने रजत पदक, कक्षा 8 से पारस सैनी ने स्वर्ण पदक, गौरी ने रजत पदक, कक्षा 9 से मिस्कत ने स्वर्ण पदक, रुद्राक्ष शर्मा ने रजत पदक ,कक्षा 10 से तुलीका ने रजत पदक, रेनू ने रजत पदक ,अश्वनी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत तोमर ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीनियर कोऑर्डिनेटर नवनीत चौधरी व जूनियर विंग कोऑर्डिनेटर रूपा त्यागी का विशेष योगदान रहा। साथ ही हिंदी अध्यापक नवनीत कुमार शर्मा एवं अनुपम अग्रवाल जी का हिंदी ओलंपियाड परीक्षा संपन्न कराने में विशेष योगदान रहा व हिंदी विकास संस्थान के द्वारा हिंदी अध्यापकों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



