Bijnor News: प्राथमिक विद्यालय खैरपुर जागीर में अभिनव गतिविधियां आयोजित

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: शिवालाकला/नूरपुर, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय खैरपुर जागीर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित रूप से शैक्षिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयो प्

Bijnor News: प्राथमिक विद्यालय खैरपुर जागीर में अभिनव गतिविधियां आयोजित

Bijnor News: विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खैरपुर जागीर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित रूप से शैक्षिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लोकेन्द्र कुमार ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा आपसी सहयोग की भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। गतिविधियों से बच्चों में सीखने की क्षमता बढ़ रही है।ग्रामवासी रणवीर सिंह आदि ने विद्यालय की इन गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह बच्चों के शैक्षिक एवं शारीरिक विकास के लिए उपयोगी हैं तथा बच्चो के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक पहल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।