मृतक के परिजनों को मिले 50 लाख का मुआवजा: सुनील प्रधान

मृतक के परिजनों को मिले 50 लाख का मुआवजा: सुनील प्रधान

संक्षेप:

Bijnor News - भारतीय किसान यूनियन ने जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने गुलदार द्वारा किसानों पर हो रहे हमलों के चलते 5 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग...

Sep 14, 2025 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में डीएफओ से लेकर वन विभाग के अधिकारियों से महात्मा विदुर सभागार में मिला। शनिवार को कलक्ट्रेट में भाकियू के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने डीएफओ को 2 टूक चेतावनी देते हुए कहा कि गुलदार के द्वारा जनपद में आए दिन कोई ना कोई घटना किसानों के साथ हो रही है जो बर्दाश्त नहीं की जाएग। भाकियू के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने गुलदार द्वारा मारे गए किसान परिवारों के मुआवजे को लेकर भी 5 लाख से बढ़कर 50 लाख रुपए दिए जाने की मांग रखी। डीएफओ ने आश्वासन दिया है कि वह इन मांगों को लेकर शासन तक पहुंचाएंगे और जिले में गुलदारों के द्वारा भविष्य में कोई घटना ना हो इसके लिए पूरा प्रयास गुलदारों को पकड़ने के किए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जगह-जगह संवेदनशील इलाकों में पिंजरे लगाए जाएंगे। जिससे भविष्य में गुलदार द्वारा किसी भी जनहानि को रोका जा सकें। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान के साथ बलजीत सिंह, नरदेव सिंह, संदीप सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, जान पाल सिंह ,गुरमुख सिंह, सतविंदर सिंह ,गुरमेल सिंह, शुभम चौधरी, जितेंद्र सिंह, विनीत चौधरी आदि किसान मौजूद रहे। --------------