Bijnor News: पुरातन छात्र के रूप में सम्मानित हुए सुपरिटेंडेंट सीजीएसटी
हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News: स्वतंत्रता दिवस पर जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नहटौर में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि संदीप कुमार जैन ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए और प्रबंध समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कॉलेज के विकास में मदद का आश्वासन भी दिया, और उन्हें पुरातन छात्र के रूप में सम्मानित किया गया।
पुरातन छात्र के रूप में सम्मानित हुए सुपरिटेंडेंट सीजीएसटी
Bijnor News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नहटौर में ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के पुरातन छात्र एवं सुपरिटेंडेंट, सेंट्रल गुड सर्विस टैक्स नोएडा संदीप कुमार जैन रहें। अतिथि द्वारा प्रबंध समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अपने पढ़ाई के समय के अनुभवों को भी छात्रों के साथ साझा किया। कॉलेज के विकास में अपनी ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रबंधक संदीप जैन, अनुराग जैन, शैलेंद्र जैन, सिद्धांत जैन, पवन जैन, श्रेयांश जैन, नीरज जैन, विनय जैन, सौरभ जैन, सुकेश जैन, नरेंद्र अग्रवाल, आदेश जैन, राजेश जैन, प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने मुख्य अतिथि को पुरातन छात्र के रूप में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

