Bijnor News: तिरंगे को सलामी देकर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजली

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: स्वतंत्रता दिवस पर नजीबाबाद नगर की स्कूलों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया, जिसमें स्थानीय अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों ने भाग लिया।

Bijnor News: तिरंगे को सलामी देकर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजली

Bijnor News: स्वतंत्रता दिवस पर नगर की शिक्षण संस्थाओं, सरकारी, गैर सरकारी, समाजिक- राजनैतिक कार्यालयों में ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदों को याद किया गया। शिक्षण संस्थाओं में बच्चों ने देश भक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका नजीबाबाद, थाना एंव क्षेत्रीय पुलिस चौकियों को दुल्हन की तरह सजाया गया। तहसील परिसर में एसडीएम शैलेन्द्र सिंह, थाने में सीओ आकांक्षा गौतम, थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में प्रधनाचार्या सुचित्रा मालवीय ने ध्वजारोहण किया। एमडीएस में प्रबंधक डॉ अतुल सक्सेना, प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, एमडीकेवी इंटर कालेज में प्रबन्धक नीरज जैन व प्रधानाचार्या श्बनम परवीन, मूलचन्द एकेडमी में प्रबन्धक अनिल चौहान एड ने, वालिया ग्लोबल एकेडमी में रमाकांत वालिया, कमलकांत वालिया व प्रधानाचार्या अनीता सिवाच ने, नगर पालिका प्रांगण में चेयरमैन इंजि मोअज्ज्म रमा जैन कन्या महाविद्यालय में केसी मठपाल, सिटी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने देश भक्ति गीत, भाषण, नाटक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

प्रबंधक विनय कौशिक ने ध्वजरोहण किया। सनसाइन पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक विनोद मित्तल ने ध्वजारोहण किया। शिवम पब्लिक स्कूल, कासमिया इन्टर कालेज, पीस मॉडल स्कूल साहनपुर, पब्लिक मॉन्टेसरी स्कूल, नगर काग्रेंस पार्टी कार्यालय, इनके अलावा सरस्वती पुस्तकालय, रोडवेज बस स्टैण्ड, आरपीएफ चौकी, चौक बाजार, सब्नीग्रान मार्केट आदि जगह भी ध्वजारोहण किया गया। मदरसा फारूक उल उलूम साहनपुर में मौलाना सलीम ने तिरंगा फहराते हुए देश को आजा़द कराने में उलेमाओं की कुर्बानियों के बारे में जानकारी दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: तिरंगे को सलामी देकर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजली