आवारा आतंक: एक और बालक को कुत्ते ने काटकर किया घायल
Bijnor News - ग्राम मोअज्जमपुर तुलसी गढ़ी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। हाल ही में 10 वर्षीय बच्चे पर कुत्ते ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। क्षेत्र में कई लोग कुत्तों के हमलों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

ग्राम मोअज्जमपुर तुलसी गढ़ी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दस वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। क्षेत्र में लगातार कुत्ते के काटने की घटनाएं होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा, जिससे लोगों में आक्रोश है। नजीबाबाद क्षेत्र में कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। शनिवार को मौअज्जम पुर तुलसी गढ़ी निवासी हादी 10 वर्षीय पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हादी के हाथ और पैरों पर कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने उसको बचाया और सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी मोहल्ला हवेली तला निवासी बुजुर्ग को भी कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया था। इसके अलावा कुत्तों के झुंड ने कई लोगों पर हमला कर घायल किया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मोहम्मद अजहर ने बताया कि 28 फरवरी को 2:00 बजे तक 82 एंटी रेबीज इंजेक्शन लग चुके हैं। जिसमें से 21 लोगों के आज नए केस सामने आए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



