
संदिग्ध लोगों की कुंडली खंगाल रही एजेंसी
Bijnor News - जिले में कश्मीरी समुदाय पर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी बढ़ गई है। खुफिया एजेंसियां दस्तावेजों और गतिविधियों का सत्यापन कर रही हैं। सर्दियों में कश्मीरी व्यापारी ड्राई फ्रूट और गर्म कपड़े बेचने आते हैं। जांच एजेंसियों का फोकस संदिग्ध गतिविधियों पर है, लेकिन अब तक कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है।
जिले में रह रहे कश्मीरी समुदाय के लोगों पर सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी निगरानी और गहरी कर दी है। जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियां पिछले कुछ दिनों से जिले के अलग-अलग स्थानों पर रह रहे कश्मीरियों के दस्तावेज, पहचान पत्र, किरायेदारी विवरण और उनकी गतिविधियों का सत्यापन कर रही हैं। जिले के कई युवा और व्यापारी लंबे समय से कश्मीर में रहकर रोज़गार करते हैं। वहीं सर्दियों की शुरुआत के साथ कश्मीरी कारोबारियों का बिजनौर आना भी बढ़ जाता है। ये लोग हर साल की तरह इस बार भी ड्राई फ्रूट, गर्म कपड़े और अन्य पारंपरिक सामान बेचने के लिए जिले में पहुंचे हैं।
सूत्रों के अनुसार जिले की लोकल एजेंसी इस बार दोनों तरफ के आवागमन पर ज्यादा नजर रख रही हैं। कश्मीर से आए लोगों के पहचान पत्र, किरायेदारी विवरण, दस्तावेज और गतिविधियों का सत्यापन किया जा रहा है। किरायेदारों की जानकारी मकान मालिकों से जुटा रही है। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी का फोकस यह पता लगाना है कि कहीं कोई व्यक्ति किसी संदिग्ध संगठन या नेटवर्क के संपर्क में तो नहीं है। हालांकि अब तक किसी प्रकार की गंभीर गतिविधि सामने नहीं आई है। लोगों का कहना है कि कश्मीरी व्यापारी वर्षों से यहां सामान बेचने आते रहे हैं और आमतौर पर किसी प्रकार की दिक्कत सामने नहीं आई। फिर भी मौजूदा सुरक्षा माहौल को देखते हुए उनका सत्यापन समझदारी की पहल माना जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




