Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsInauguration of Vidur Prerna Cafe and New Entrance Gate A Step Towards Youth Empowerment
युवाओं को नशे से दूर रखें, उच्च शिक्षा से जोड़ें

युवाओं को नशे से दूर रखें, उच्च शिक्षा से जोड़ें

संक्षेप:

Bijnor News - ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित डबाकरा हॉल में विदुर प्रेरणा कैफे एवं मुख्य द्वार का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी और जिलाधिकारी जसजीत कौर ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यह कैफे युवाओं को मार्गदर्शन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किया गया है।

Jan 02, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित डबाकरा हॉल में शुक्रवार को विदुर प्रेरणा कैफे एवं नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोकार्पण अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी एवं जिलाधिकारी जसजीत कौर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विदुर प्रेरणा कैफे तथा नवनिर्मित मुख्य द्वार का शुभारंभ किया। मौसम चौधरी ने कहा कि सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार ठोस कदम उठा रही है। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने, उन्हें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ने तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक प्रभावी योजनाएं लागू की जा रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि विदुर प्रेरणा कैफे युवाओं के लिए मार्गदर्शन, परामर्श और प्रेरणा का एक सशक्त मंच सिद्ध होगा, जहां वे सकारात्मक सोच के साथ अपने भविष्य की दिशा तय कर सकेंगे। यह केंद्र युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए शीतकाल को ध्यान में रखकर लगभग 100 जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रेरणादायी केंद्र युवाओं को सही मार्ग दिखाने में सहायक होते हैं। संचालन एडीओ आईएसबी अजयपाल सिंह ने किया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह,बीडीओ कुणाल रस्तौगी, अमर सिंह उर्फ पम्मी, एडीओ ग्राम पंचायत सुशील कुमार, परवेन्दर सिंह, मनोज कुमार, शरद चौधरी, विनीत कुमार, नईम अहमद आदि मौजूद रहे।