वीकेआईटी में कबड्डी लीग शुरू, पहला मैच धामपुर ने जीता

Jan 23, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - वीकेआईटी में आरसी विदुर कबड्डी लीग का उद्घाटन डीएम जसजीत कौर ने किया। पहले दिन धामपुर टाइटंस ने नूरपुर योद्धा को हराया। कबड्डी लीग में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। अन्य मैचों में भी विभिन्न टीमों ने जीत हासिल की। इस लीग से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।

वीकेआईटी में कबड्डी लीग शुरू, पहला मैच धामपुर ने जीता

वीकेआईटी में आरसी विदुर कबड्डी लीग का भव्य रूप से शुभारम्भ हुआ। डीएम जसजीत कौर ने आरसी विदुर कबड्डी लीग का उद्घाटन किया। शुक्रवार को आरसी विदुर कबड्डी लीग में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित व एएसपी फिरोजाबाद अनुज चौधरी पहुंचे और टॉस उछालकर मैच शुरू कराया। इसमें आठ टीमें प्रतिभाग कर रही है। पहला मैच धामपुर टाइटंस और नूरपुर योद्धा के बीच हुआ। जिसमें धामपुर टाइटंस ने नूरपुर योद्धा को हरा दिया। जिले में आरसी विदुर कबड्डी लीग कराने की पिछले काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। इस लीग से जिले के कबड्डी खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।

जिले में आरसी विदुर कबड्डी लीग का भव्य शुभारम्भ हो गया है। डीएम जसजीत कौर ने गुरुवार की शाम इसका उद्घाटन किया। कबड्डी के इंटरनेशनल खिलाड़ी राहुल चौधरी, वीकेआईटी के संस्थापक अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह, अरुण सिंह, संदीप आदि ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकरउनका परिचय प्राप्त किया। कबड्डी लीग में 8 टीम प्रतिभाग कर रही है। पहले दिन पहला मैच धामपुर टाइटंस और नूरपुर योद्धा के बीच हुआ। जिसमें धामपुर टाइटंस जीती। दूसरा मैच किरतपुर किंग और स्योहारा स्पर्शटंस के बीच हुआ जिसमें किरतपुर किंग मैच जीती। तीसरा मैच चांदपुर चार्जस और नजीबाबाद नाइन्जस के बीच हुआ। इसमें चांदपुर चार्जस विजयी हुई। चौथा मैच नहटौर बुल्स और हल्दौर के बीच हुआ। इसमें नहटौर की टीम मैच जीती। पांचवा मैच धामपुर टाइटंस और नजीबाबाद के बीच हुआ और नजीबाबाद की टीम ने धामपुर टाइटंस को हराया। शुक्रवार को पहल मैच नहटौर बुल्स और स्योहारा के बीच हुआ और नहटौर बुल्स की टीम मैच जीती। दूसरा मैच चांदपुर चार्जस और नूरपुर योद्धा के बीच हुआ। इसमें नूरपुर योद्धा टीम जीती। मैच रेफरी रामपाल सिंह, संदीप, राकेश, जितेन्द्र नागर, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान डाक्टर उपेन्द्र राणा, एडवोकेट राजेन्द्र सिंह, बार अध्यक्ष यशपाल सिंह, कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी, डाक्टर एचएस चौहान, डाक्टर प्रकाश, अरुण चौधरी, एके सिंह, संदीप चौधरी, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे। -----------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;