इंटरनेट सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को दूरसंचार कंपनियों को दिए निर्देश

Mar 11, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर की एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार करें। उन्होंने प्राथमिकता पर मोबाइल टावर्स लगाने और 'शैडो एरिया' में नेटवर्क उपलब्ध कराने को कहा। 5जी सेवाओं के लिए सरकारी भवनों का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए।

इंटरनेट सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को दूरसंचार कंपनियों को दिए निर्देश

बिजनौर। एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्य शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां नेटवर्क की समस्या अधिक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर मोबाइल टावर्स अथवा जीपीएस स्थापित किए जाएं, ताकि आम जनता को बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए कि जिले के 'शैडो एरिया' जहाँ नेटवर्क नहीं है को चिन्हित कर वहां प्राथमिकता के आधार पर आमजन को नेटवर्क की सुविधा मुहैया कराई जाएं। एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति (डीएलटीसी) की बैठक आयोजित हुई।

एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने यह भी निर्देश दिए कि मोबाइल टावरों की स्थापना से पूर्व सभी आवश्यक औपचारिकताएं एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिले में इंटरनेट सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए भी दूरसंचार कंपनियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले में 5जी सेवाओं के सुचारू विस्तार के लिए सरकारी भवनों और खंभों का उपयोग करने के लिए राइट ऑफ वे नियमों के तहत काम करने के निर्देश दिए गए।अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से भारत नेट परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों में कार्य लंबित है, वहां कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण कराया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी उच्च गति की इंटरनेट सेवा उपलब्ध हो सके।इस अवसर पर एसडीएम सदर रितु रानी, पालिका ईओ बिजनौर विकास कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।