मधुर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोटरी प्रोजेक्ट का भव्य उद्घाटन

May 05, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - मंगलवार को रोटरी मंडल अध्यक्ष 2024-25 दीपा खन्ना, अनिल खन्ना, मंडल के असिस्टेंड गवर्नर सुशील साहू, पीडीजी ललित मोहन, (डीआरएफसी) और चक्रेश लोहिया रोटरी

मधुर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोटरी प्रोजेक्ट का भव्य उद्घाटन

स्योहारा। मंगलवार को रोटरी मंडल अध्यक्ष 2024-25 दीपा खन्ना, अनिल खन्ना, मंडल के असिस्टेंड गवर्नर सुशील साहू, पीडीजी ललित मोहन, (डीआरएफसी) और चक्रेश लोहिया रोटरी मंडल पदाधिकारी द्वारा मधुर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोटरी अंतरराष्ट्रीय ग्रांट द्वारा 33 लाख के प्रोजेक्ट के पूर्ण होने पर उद्घाटन किया गया। विद्यालय प्रबंधक आलोक अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, विद्यालय के प्रबंधक मेहराजुद्दीन, रोटरी क्लब के संरक्षक व चीनी मिल के महाप्रबंधक सुखवीर सिंह, अध्यक्ष शोभित जैन, मंडल पदाधिकारी केपी पुष्पक आदि ने मंडल अध्यक्ष का वुके देकर स्वागत किया गया। शिला पट्ट का अनावरण और कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया। मंडलाध्यक्ष दीपा खन्ना और डीआरएफसी ललित मोहन गुप्ता की टीम ने विद्यालय में कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, सोलर सिस्टम आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत की।

इस मौके पर अनेक रोटियन बंधु उपस्थित रहे और मंडल टीम का आभार जताया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।