Bijnor News: जिले में लागू हुए बढ़े सर्किल रेट
Bijnor News: जिले में सर्किल रेट लागू हो गए हैं। डीएम ने बिजनौर के सभी उपनिबंधक कार्यालयों के लिए मूल्यांकन दर सूची को एक सितंबर से प्रभावी कर दिया है। भूमि की दरों में करीब 15 से 17 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। विभिन्न क्षेत्रों के लिए दरें निर्धारित की गई हैं।

Bijnor News: जिले में सर्किल रेट लागू हो गए हैं। सुझाव और आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में सर्किल रेट लागू हो गए हैं। डीएम ने बिजनौर के सभी उपनिबंधक कार्यालयों के लिए नवीन मूल्यांकन दर सूची को समस्त प्राविधानों सहित एक सितंबर से प्रभावी कर दिया है। जिले में 31 अगस्त को नए सर्किल रेट लागू होने थे। विभागीय अधिकारियों ने जमीनों के प्रस्तावित रेट शासन को भेज दिए हैं। 24 अगस्त को सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थी। 27 अगस्त को निस्तारण किया जाना था। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में सर्किल रेट लागू हो गए हैं। बता दें कि भूमि की दरों में लगभग 15 से 17 प्रतिशत तक की वृद्धि, अकृषक भूमि की दरों में लगभग 14 से 16 प्रतिशत तक की वृद्धि और निर्मित एकल वाणिज्यिक भूमि की दरों में लगभग 14 से 16 प्रतिशत तक की वृद्धि और एकल से भिन्न वाणिज्यिक सम्पत्ति की दरों में लगभग 14 से 16 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई थी。
नवीन मूल्यांकन दर सूची
सर्राफा चौराहे से घंटाघर होते हुए डाकखाने चौराहे तक अकृषक भूमि की दर 1.45 लाख, वाणिज्य एकल भवनों की मूलदर 2.64 लाख और बहुमंजिला भवनों की दर 2.81 लाख प्रति वर्ग मीटर, डाकखाने चौराहे से शक्ति चौराहे तक अकृषक भूमि की दर 1.50 लाख, वाणिज्य एकल भवनों की दर 2.64 लाख और बहुमंजिला भवनों की दर 2.81 लाख वर्ग मीटर तय हुई है।
भूमि दरों का निर्धारण
शक्ति चौराहे से रेलवे क्रॉसिंग तक अकृषक भूमि की दर 81 हजार, वाणिज्य एकल भवनों की दर 2 लाख 2 हजार और बहुमंजिला भवनों की दर 2 लाख 19 हजार प्रति वर्ग मीटर, कचहरी चौराहे से नुमाईश ग्राउंड तक अकृषक भूमि की दर 62 हजार हजार, वाणिज्य एकल भवनों की दर 1.44 लाख और बहुमंजिला भवनों की दर 1.61 लाख वर्ग मीटर तय हुई है।
आवश्यक विवरण
इसके अलावा नुमाइश ग्राउंड से जजी चौराहे होते हुए शक्ति चौराहे तक अकृषक भूमि की दर 1.4 लाख, वाणिज्य एकल भवनों की दर 2.34 लाख और बहुमंजिला भवनों की दर 2.51 लाख प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। वहीं जजी चौराहे से गीता नगरी होते हुए रोडवेज होते हुए नगर पालिका चौराहे तक अकृषक भूमि की दर 82 हजार, वाणिज्य एकल भवनों की दर 1.67 लाख और बहुमंजिला भवनों की दर 1.84 लाख प्रति वर्ग मीटर तय हुई है। तेज सिंह यादव आईजी स्टाम्प बिजनौर ने कहा कि डीएम के निर्देश पर जिले में सर्किल रेट लागू हो गए हैं।


