सुल्तानपुर खादर में वन विभाग की टीम पर खनन माफिया का हमला
Bijnor News - सुल्तानपुर खादर में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची थी। खनन माफिया ने टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक वन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों के खिलाफ दस मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने इस मामले की उच्चाधिकारियों को सूचना दी है।

क्षेत्र के सुल्तानपुर खादर में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। मारपीट में एक वन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले में दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात जलीलपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर खादर के आसपास अवैध मिट्टी खनन की सूचना मुखबिर द्वारा दी गई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग में तैनात वनरक्षक गौरव कुमार तथा वन श्रमिक, पुत्र विशम्बर सिंह, रायपुर खादर रात्रि गश्त के दौरान मौके पर पहुंचे।
टीम ने मौके पर खनन करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया और खनन की अनुमति पत्र मांगा, लेकिन चालक कोई वैध अनुमति नहीं दिखा सके। इसी दौरान करीब सात से आठ खनन माफिया ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ट्रैक्टर ट्राली लेकर भी फरार हो गए हैं। हमले में वन श्रमिक डब्लू घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वन विभाग ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दस आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया की रात्रि में खनन की सूचना मिली थी और वन विभाग की टीम पहुंची थी वन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला किया है जिसमें वन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया आरोपियों के खिलाफ वन कार्यालय पर ही केस दर्ज किया गया है। दो नामजद सहित 10 आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया गया और थाने पर भी तहरीर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



