अवैद्य खनन के डम्पर और शुगर मिल के पानी से सड़क हुई क्षतिग्रस्त

Jan 15, 2026 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - नूरपुर में अवैध खनन और शुगरमिल के प्रदूषित पानी की पाइपलाइन के कारण धारुपुर से पुरैनी दुर्वेशपुर के बीच की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। किसान इस समस्या से परेशान हैं क्योंकि सड़क के खराब होने से उन्हें गन्ना ले जाने में कठिनाई हो रही है।

अवैद्य खनन के डम्पर और शुगर मिल के पानी से सड़क हुई क्षतिग्रस्त

नूरपुर। अवैध खनन के डम्परों व शुगरमिल के प्रदूषित पानी की पाइपलाइन से बहते पानी से लोकनिर्माण विभाग की धारुपुर से पुरैनी दुर्वेशपुर के बीच मे सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। गांव धारुपुर निवासी किसान पूर्व प्रधान बलराज सिंह, राजेन्द्र सिंह, राहुल सिंह व शशिकांत राजपूत आदि का कहना है कि लोकनिर्माण विभाग की अस्करीपुर धारुपुर रोड पर राजस्वग्राम पुरैनी दुर्वेशपुर के जंगल मे धारुपुर रोड के किनारे पिछले एक माह से अधिक समय से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। जिसके कारण पुरैनी दुर्वेशपुर के जंगल के चौराहे पर लोनिवि की सड़क नीचे धंस गयी है तथा पक्की सड़क पर मिट्टी जमा हो गयी है।

इसी चौराहे के आसपास से शुगरमिल के प्रदूषित पानी की पाइप लाइन निकल कर जा रही है जिसका पानी किसान सिंचाई के लिए प्रयोग करते हैं। किसानों का आरोप है कि अवैध खनन के डम्परों से गहरी होगयी सड़क पर से ही शुगरमिल का पानी बहने से सड़क और भी अधिक क्षतिग्रस्त हो गयी है। इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने से शुगरमिल को गन्ना ले जाने वाले किसानों को जंगल जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।