Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsHorrific Incident in Haldaur Father-Son Duo Arrested for Assault and Poisoning of Young Woman
इलाज के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत

इलाज के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत

संक्षेप:

Bijnor News - - पिता-पुत्र पर अश्लील हरकत व जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोपर्थ पिलाने का आरोप - दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्त - मेरठ में ही पोस्टमार्टम की कार

Oct 15, 2025 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

थाना हल्दौर क्षेत्र के एक गांव में हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गन्ने के खेत में युवती से अश्लील हरकत करने और उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में गिरफ्तार पिता-पुत्र को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं इलाज के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम गांव की एक युवती अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही विशाल और उसके पिता हेमेंद्र ने युवती को रोक लिया और जबरन पास के गन्ने के खेत में खींच लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप है कि दोनों ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जबरन कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी गांव के ही एक व्यक्ति ने 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने विशाल और उसके पिता हेमेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का पोस्टमार्टम मेरठ मेडिकल कॉलेज में ही कराया जा रहा है। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी विशाल और उसके पिता हेमेंद्र के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। अब युवती की मौत के बाद रिपोर्ट में हत्या की धारा जोड़कर आवश्यक संशोधन किया जा रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।