होलिकोत्सव को मर्यादित ढंग से मनाना ही उचित: इंजीनियर रामपाल

Mar 01, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - गायत्री शक्ति पीठ पर हुई गोष्ठी में होलिकोत्सव को मर्यादित तरीके से मनाने का आह्वान किया गया। गोष्ठी में हवन किया गया और विशेष अवसरों पर शुभकामनाएं दी गईं। युवा मंडल और महिला मंडल का गठन किया गया। अध्यक्ष इंजीनियर राम पाल सिंह ने त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डाला।

होलिकोत्सव को मर्यादित ढंग से मनाना ही उचित: इंजीनियर रामपाल

गायत्री शक्ति पीठ पर गोष्ठी का आयोजन कर होलिकोत्सव को मर्यादित तरीके से मनाने का आह्वान किया गया। साथ ही गोष्ठी से पूर्व हवन कर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं को विवाह दिवस और जन्म दिवस पर विशेष आहुतियां देकर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया गया। गोष्ठी में माता भगवती देवी शर्मा और अखंड दीप प्रज्ज्वलित होने के शताब्दी वर्ष पर बैरागी द्वीप हरिद्वार में हुए विशेष समारोह की सफलता की जानकारी दी गई। गोष्ठी में युवा मंडल और महिला मंडल का गठन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता इंजीनियर राम पाल सिंह ने की। उन्होंने बताया कि होलिकादहन दो मार्च सोमवार को और रंगोत्सव 4 मार्च बुधवार को होगा।

तीन मार्च मंगलवार को ग्रहण लग रहा है। मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। प्रत्येक त्योहार और पर्व उल्लास, प्रसन्नता और प्रकृति के श्रृंगार का संदेश देते हैं। हमें प्रत्येक त्योहार प्रसन्नता और उत्साह के साथ मनाना चाहिए। गोष्ठी का संचालन हुकुम सिंह शास्त्री ने किया। इससे पूर्व बिजेन्द्र राठी और साहू केदार नाथ ने यज्ञ कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।