ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: बिजनौर की सीमा ने आत्मनिर्भर बन दूसरी महिलाओं को दिखाई स्वरोजगार की राह

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: बिजनौर की सीमा ने आत्मनिर्भर बन दूसरी महिलाओं को दिखाई स्वरोजगार की राह

नूरपुर ब्लाक के गांव गोहावर की रहने वाली सीमा पहले घरेलू कामकाज तक ही सिमट कर रह गई थी। परिवार के खर्च बढ़े तो सीमा ने भी स्वरोजगार के लिए प्रयास किए। इसके बाद सीमा ने अपने साथ 10 और महिलाओं को...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: बिजनौर की सीमा ने आत्मनिर्भर बन दूसरी महिलाओं को दिखाई स्वरोजगार की राह
संवाददाता,बिजनौर Fri, 25 Dec 2020 12:17 AM
ऐप पर पढ़ें

नूरपुर ब्लाक के गांव गोहावर की रहने वाली सीमा पहले घरेलू कामकाज तक ही सिमट कर रह गई थी। परिवार के खर्च बढ़े तो सीमा ने भी स्वरोजगार के लिए प्रयास किए। इसके बाद सीमा ने अपने साथ 10 और महिलाओं को जोड़कर स्वयं सहायता समूह का गठन किया। साथ ही समूह के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली।

इसके बाद सीमा ने ग्राम संगठन में लेखपाल की भूमिका भी निभाई। सीमा ने बताया कि उनके पति प्राइवेट जॉब करते हैं, जिनकी तनख्वाह पर घर के तमाम खर्चे पूरे नहीं हो पाते थे। इसी वजह से उन्होंने खुद को निर्भर बनाने की तरफ कदम उठाया। फिलहाल सीमा बच्चों की बेल्ट बनाने का काम करती हैं। इस काम में उन्होंने अपने आसपास की दूसरी महिलाओं को भी जोड़ा है। साथ ही गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।

नाम: सीमा
 पेशा- अध्यक्ष स्वयं सहायता समूह
शैक्षिक योग्यता 10वीं

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें