भारत भूमि में स्वर्ग और मोक्ष दोनों विद्यमान : फुलसंदे वाले बाबा

Jan 19, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - कोतवाली देहात के ग्राम करौंदा चौधर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में फुलसंदे वाले बाबा ने भारत की पवित्रता और वेदों के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि भारत में सेवा करना पुण्य है और वेदों की शिक्षाएं सभी के लिए हैं। कार्यक्रम में RSS के योगदान पर भी चर्चा की गई और भजन प्रस्तुत किए गए।

भारत भूमि में स्वर्ग और मोक्ष दोनों विद्यमान : फुलसंदे वाले बाबा

कोतवाली देहात। क्षेत्र के ग्राम करौंदा चौधर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में फुलसंदे वाले बाबा ने कहा कि भारत वह पवित्र भूमि है जहां स्वर्ग और मोक्ष दोनों की अनुभूति संभव है। पुण्य आत्माओं को ही इस धरती पर जन्म लेने का सौभाग्य प्राप्त होता है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबा ने कहा कि इस्लाम के आगमन से ढाई हजार वर्ष पूर्व अरब देशों में भी वेदों की ऋचाएं गूंजती थीं और वहां वेदों के विद्वान मौजूद थे। वेदों के ज्ञान को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। भगवान शिव, ब्रह्मा और विष्णु ने इसी भारत भूमि पर अवतार लेकर मानव कल्याण का मार्ग दिखाया।

उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। हमें दूसरों की तरक्की देखकर प्रसन्न होना चाहिए, विनाश देखकर नहीं। भारत में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना सदैव रही है और वेद मंत्रों में सभी के निरोगी व स्वस्थ रहने की कामना की गई है। बाबा ने यह भी कहा कि हिंदू शब्द विदेश से आया हुआ नहीं, बल्कि इसी देश की सांस्कृतिक परंपरा से उत्पन्न है और धर्मग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है। कार्यक्रम में महेश पाल सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ की स्थापना 1925 में विजयदशमी के दिन हुई और पिछले सौ वर्षों में राष्ट्र उत्थान में इसका अहम योगदान रहा है। कश्मीर से लेकर आपदा के समय तक स्वयंसेवक हर जगह सेवा कार्यों में अग्रणी रहे हैं। हैप्पी कुमार ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर पूरे देश में एक लाख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और नई शाखाओं का विस्तार किया जाएगा। सम्मेलन में भजन उपदेशकों ने प्रेरक भजन प्रस्तुत किए तथा आरएसएस के इतिहास से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष कुमार व संचालन रूपेश कुमार ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, हिमांशु कुमार, धर्मेंद्र ढाका, अंकित कुमार, मुकेश त्यागी, ऋषिपाल सिंह, मदन सिंह, सतीश त्यागी, नितिन चौधरी, गौतम कुमार, डालचंद सैनी, समर सिंह, लक्ष्मण सिंह, अनुज कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।