सम्मेलन में हिन्दू संस्कृति और संस्कार अपनाने का आह्वान

Feb 02, 2026 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - गांव सुआवाला में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उपस्थित लोगों से हिंदू संस्कृति और संस्कार अपनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला और एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। आरएसएस की 100 वर्षो की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने परिवार के साथ बैठकर संस्कारों को अपनाने का आग्रह किया।

सम्मेलन में हिन्दू संस्कृति और संस्कार अपनाने का आह्वान

हिंदू सम्मेलन आयोजित करके उपस्थित जनसमूह से हिन्दू संस्कृति और संस्कार अपनाने का आह्वान किया गया। रविवार को गांव सुआवाला स्थित मंडप में भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारतीय हिन्दू संस्कृति तथा संस्कारों के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। प्रांत मिलन प्रमुख तथा मुख्य अथिति उदयवीर सिंह ने कहा कि आपसी भेदभाव और जातपात भुलाकर हिन्दू वर्ग के लोगों को एकजुट रहना चाहिए। भारतीय हिन्दू संस्कार तथा संस्कृति को बढ़ावा देकर राष्ट्र निर्माण की भूमिका में योगदान का आवाहन करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 100 वर्षो की उपलब्धि गिनाई।

उन्होंने कहा आरएसएस की स्थापना किसी पार्टी विशेष के लिए नही, बल्कि हिन्दू हितों की रक्षा के लिए की गई थी। उन्होंने केदारनाथ त्रासदी और उससे प्रभावित लोगों की मदद के लिए आरएसएस की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाई। उन्होंने उपस्थित लोगों से परिवार के साथ बैठकर हिन्दू संस्कारो को अपनाने पर बल दिया। प्रांत मिलन प्रमुख उदयवीर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सम्मेलन को उनके अलावा बिला बौदिक प्रमुख हेमेन्द्र, जिला सेवा प्रमुख अनिल, खण्ड कार्यवाह गौरव कुमार, सह संघचालक प्रेम कुमार, परिवार प्रबोधन अवधेश, शरीरिक शिक्षा प्रमुख उदित, समरसता प्रमुख कनिष्क के अलावा शिवांक, अर्जुन, राजीव तथा संजय ने संबोधित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;