Bijnor News: बारिश के चलते विद्यालय की बाउंड्री दीवार गिरी

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: मूसलाधार बारिश में एक कम्पोजिट विद्यालय की बाउंड्री की दीवार गिर गई। विद्यालय में 212 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। गनीमत यह रही कि दीवार स्कूल समय पर नहीं गिरी। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक ने शिक्षा विभाग को सूचना दे दी है। ग्राम प्रधान ने भी मामले की जानकारी दी।

Bijnor News: बारिश के चलते विद्यालय की बाउंड्री दीवार गिरी

Bijnor News: चंदक। मूसलाधार बारिश में एक कम्पोजिट विद्यालय की बाउंड्री की दीवार भरभरा कर गिर गयी, जिसमें एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। विकास खंड मौहम्मदपुर देवमल न्याय पंचायत जहानाबाद के गांव रामजीवाला गांव में कम्पोजिट विद्यालय है जिसमें 212 की संख्या में छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं।

बाउंड्री की दीवार का गिरना

गुरुवार को किसी समय सुबह सवेरे विद्यालय की बाउंड्री की दीवार बारिश के चलते भरभरा कर गिर गयी जिसमें गनीमत रही कि विद्यालय की दीवार स्कूली समय पर नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इससे पहले भी इसी विद्यालय की बाउंड्री की एक पच्चीस मीटर के करीब दीवार गिर चुकी है विद्यालय के चारों और भी जल भरा हुआ है जो विद्यालय के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

शिक्षा विभाग को जानकारी

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार और सहायक अध्यापक पवन कुमार ने बताया कि बाउंड्री की दीवार गिरने की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं ग्राम प्रधान सतीश कुमार से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहले जो विद्यालय बाउंड्री की दीवार गिरी थी उसकी सूचना ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से वीडियो बिजनौर को दी थी लेकिन उन्होंने कह दिया था की जल्दी ही सही करा दी जायेंगी जो और दीवार बारिश के चलते गिरी है इसकी सूचना भी कल बेसिक शिक्षा अधिकारी को जाकर लिखित रूप में दूंगा।

सामान्य प्रश्न

कहाँ की घटना है?
यह घटना विकास खंड मौहम्मदपुर देवमल न्याय पंचायत जहानाबाद के गांव रामजीवाला में हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।