मालन नदी का जलस्तर बढ़ा, कछियाना बस्ती में घुसा पानी
Bijnor News - नजीबाबाद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कछियाना बस्ती में पानी घुसने से घरों में नुकसान हुआ है। एसडीएम ने स्थिति की निगरानी के लिए स्थान चिह्नित...

नजीबाबाद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार तड़के से हो रही मूसलाधार वर्षा से जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। कछियाना बस्ती में भी बारिश के चलते घरों में पानी घुस गया है। एसडीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति पर निगाह रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्र के लोगों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए भी स्थान चिह्नित कर लिया गया है। मोहल्ला मुगलूशाह और मकबरा क्षेत्र में कई संपर्क मार्गों और मकानों में दो से तीन फीट पानी भर गया। अजमल खां मार्ग पर छीपियान मस्जिद से कब्रिस्तान वाली मस्जिद और आसपास के संपर्क मार्गों पर भारी जलभराव हो गया।
मुगलूशाह में ठठेरों वाली मस्जिद क्षेत्र में दर्जनों मकानों में पानी भर गया। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश से मालन नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। नदी में उफान से कछियाना बस्ती के दर्जनों मकान में देर शाम पानी प्रवेश कर गया। सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचा। पहाड़ों पर हो रही वर्षा से एक बार फिर क्षेत्र से गुजर रही मालन नदी मे उफान आ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से सैनी बस्ती के कई लोगों के मकान में पानी प्रवेश करने से घर का समान व राशन आदि भीग गया। एसडीएम शैलेन्द्र सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार ने राजस्व टीम के साथ क्षेत्र का दौरा किया। जलस्तर के बढ़ने से सब्जी को भी नुकसान पहुंचा कछियाना क्षेत्र से हाईवे स्थित मालन नदी के पुल तक सब्जी बोने का काम किया जाता है। मालन नदी के जलस्तर के बढ़ने से सब्जी को भी नुकसान पहुंचा है। उधर, वीरूवाला बढ़िया मथुरापुर मोर क्षेत्र में मालन नदी के अतिरिक्त कोटावाली और सुकरो नदी का भी जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में मिट्टी का कटान भी हुआ है। पहाड़ों पर हुई तेज बारिश के कारण मालन नदी में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे में घरों और खेतों में पानी आ जाने से फसल भी पानी में डूब गई। नदी में पानी आने की सूचना इस अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कंट्रोल रूम को दे दी गई है। उधर नजीबाबाद में मालन नदी का पानी काली मंदिर तक पहुंच गया जहां एक कार फंस गई काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकल गया लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई उसके बाद उसको वहीं पर छोड़ दिया गया। कोटा वाली नदी में उफान से ग्राम पीतमगढ़ के लोग भी प्रभावित हुए। पीतम गढ़ मे नदी कटान करने लगी है और लोगों के खेतों में पानी भरने लगा है गांव के लोग दहशत में हैं। खदान की सूचना पर एसडीएम और राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




