राहतः जलभराव खत्म होते ही एनएच-34 पर यातायात बहाल

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

बिजनौर में लगातार बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हुआ, जिसके चलते बिजनौर-मेरठ मार्ग को बंद किया गया। करीब 20 घंटे बाद पानी निकासी के बाद मार्ग को फिर से खोला गया। प्रशासन द्वारा यातायात का पुनर्स्थापन किया गया जबकि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई थी।

राहतः जलभराव खत्म होते ही एनएच-34 पर यातायात बहाल

बिजनौर। लगातार बारिश के कारण एनएच-34 पर ग्राम देवल के पास हुए जलभराव से गुरूवार की शाम बंद किया गया बिजनौर-मेरठ मार्ग शुक्रवार को दोबारा खोल दिया गया। पानी की निकासी होने के बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से शुरू करा दिया गया, जिससे करीब 20 घंटे बाद बिजनौर का मेरठ और मुजफ्फरनगर से सीधा सड़क संपर्क भी बहाल हो गया। गुरूवार को बारिश के चलते निर्माणाधीन हाईवे पर जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से सड़क पर भारी जलभराव हो गया था। पानी भरने से सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई भारी वाहन उसमें धंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बिजनौर-मेरठ मार्ग पर यातायात रोक दिया था, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं.

यातायात बाधित

यातायात बाधित होने पर यातायात पुलिस ने मेरठ और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चांदपुर-धनौरा-गजरौला मार्ग से डायवर्ट किया था। इससे बिजनौर का मेरठ और मुजफ्फरनगर से सीधा सड़क संपर्क प्रभावित हो गया था। यातायात प्रभारी रवि नैन और एनएचएआई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर जल निकासी का कार्य कराया। शुक्रवार को पानी निकासी होने पर यातायात बहाल कर दिया गया.

जल निकासी की व्यवस्था

एनएचएआई एसडीओ आशीष सक्सेना ने बताया कि हाईवे के लिए अधिग्रहित भूमि में स्थित एक मकान नहीं हटने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही थी। मकान हटाने के साथ ही दो अन्य स्थानों पर भी निकासी की व्यवस्था कर जलभराव समाप्त कराया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया.

सामान्य प्रश्न

बिजनौर-मेरठ मार्ग कब दोबारा खोला गया?
बिजनौर-मेरठ मार्ग शुक्रवार को दोबारा खोला गया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।