ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरहीमपुर दीपा थाने पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

हीमपुर दीपा थाने पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

हीमपुर दीपा थाने पर बुधवार को एक महिला कैरोसिन छिड़कर पहुंच गई। इसमें आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पुलिस में हड़कंप मच...

हीमपुर दीपा थाने पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरThu, 15 Nov 2018 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

हीमपुर दीपा थाने पर बुधवार को एक महिला कैरोसिन छिड़कर पहुंच गई। इसमें आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। परिजनों ने किसी तरह महिला को आग लगाने से रोका।

पुलिस महिला को समझाने बुझाने का प्रयास करती रही। दरअसल आरोप है, कि 18 दिन पहले उक्त महिला की नाबालिग बेटी को एक युवक और उसका चाचा जबरन अपने साथ ले गए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसने सूचना देकर लड़की को बरामद कराया था, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के ही सुपुर्द कर दिया। गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे अकबरपुर तिगरी निवासी इस्लामुद्दीन की पत्नी शहनाज कैरोसिन छिड़क हीमपुर दीपा थाने पहुंच गई। थाने के गेट पर ही शहनाज ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया। महिला के परिजन उसका इरादा भांप गए, जिन्होंने आग नहीं लगाने दी। आत्मदाह का प्रयास होता देख पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस वाले गेट की ओर दौड़ पड़े। फिर महिला और उसके परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। गौरतलब है कि शहनाज के बेटे रिहान ने 28 अक्टूबर को तहरीर सौंपी थी, जिसमें कहा गया था कि उसके पिता इस्लामुद्दीन बीमार हैं, जिनका चांदपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में खाना ले जाने के लिए उसकी बहन 26 अक्टूबर को घर से निकली थी। तभी सलमान पुत्र इरफान और उसका चाचा बुंदू पुत्र जमीर निवासीगण कराल थाना चांदपुर उसकी नाबालिग बहन को गाड़ी में बैठा ले गए। जिन्होंने चांदपुर छोड़ने की बात कही थी, लेकिन, उसकी बहन को चांदपुर में नहीं उतारा गया और अपने घर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। गुरुवार की शाम थाने पहुंची शहनाज ने पुलिस पर आरोप लगाया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे आरोपी सलमान के मामा निवासी मंडैयों के यहां से लड़की बरामद कराई थी। नाबालिग होने के बाद पुलिस ने उसकी बेटी को आरोपियों के ही सुपुर्द कर दिया। महिला शहनाज के साथ उसके दो भाई आफताब और बब्बू सहित अन्य परिजन भी थाने पहुंचे थे, जिन्होंने भी पुलिस पर यही आरोप लगाया। उधर पुलिस लड़की को बरामद करने की बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की हाईकोर्ट का आदेश लेकर थाने पहुंची थी। इसमें निकाहनामा प्रस्तुत करने का हवाला दिया गया है। वहीं गिरफ्तारी पर भी तीन महीने का स्टे है। इसके चलते लड़की को लड़के पक्ष के साथ जाने दिया गया है। - लड़की थाने पहुंची थी हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर लेकर। जिसमें गिरफ्तारी पर स्टे दिया है। कोर्ट में निकाहनामा पेश कर दिया है। कोर्ट के आदेश के चलते लड़की को लड़के पक्ष की सुपुर्दगी में दे दिया है। आत्मदाह के प्रयास का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। --मनोज कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना हीमपुर दीपा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें