मानक के अनुरूप प्रसूताओं को नाश्ता और भोजन दें

Jan 31, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. आशु अग्रवाल ने सामुदायिक चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड और लेबर रूम का दौरा किया, डॉक्टरों और मरीजों से जानकारी ली। साफ सफाई और सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की। व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर डॉ. स्नेही की सराहना की।

मानक के अनुरूप प्रसूताओं को नाश्ता और भोजन दें

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय अपर निदेशक डॉ. आशु अग्रवाल की टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया। सीएचसी पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। डॉक्टर व कर्मचारियों से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी ली। डॉक्टर्स चेंबर में भीड़ लगी देख उन्होंने डॉक्टर कक्ष की तरफ रुख किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से बीमारियों एव संबंधित मरीजों, उनके उपचार के लिए जानकारी ली। इसके बाद वह महिला वार्ड और लेबर रूम पहुंच गए। जहां उन्होंने प्रसूताओं एव उनके तीमारदारों से सेवाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने प्रसूताओं से दिए जाने वाले भोज्य पदार्थों के बारे में पूछा।

उन्होंने मैन्यू के अनुसार और मानक के अनुरूप प्रसूताओं को नाश्ता व भोजन दिए जाने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने कोल्ड चैन, पैथोलॉजी लैब्स, ऑपरेशन थियेटर ऑक्सीजन प्लांट, बीपीएचयू का निरीक्षण किया। सीएचसी स्योहारा अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी ली। इस दौरान डॉ. स्नेही उनके सवालों का संतोषजनक जवाब दिए। साफ सफाई संतोषजनक न मिलने पर पर सफाईकर्मी प्रदीप जोनी को चेतावनी दी। अस्पताल में साफ सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को प्रदान की जाने वाली सेवाएं व इमरजेंसी रूम में मौजूद आवयश्क दवाइयां, किटें व संबंधित पत्रावलियों को देखा। व्यवस्थाएं ठीक मिलने पर एडी हेल्थ डॉ. आशु अग्रवाल ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही की सराहना की। मौके पर डॉ. अरुण कुमार, डॉ. रहमत, डॉ. राकेश, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत, जितेंद्र रावत, योगेश हरीश, एआरओ आलोक कुमार, हेल्थ सुपरवाइजर वीर सिंह, राजेश कुमार, एनएमए शीशराम, अमित कुमार शुभम, देवेंद्र, अमृता, नीरज, राहुल स्नेहलता, बिट्टू, डीईओ राशि अनम आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;