Bijnor News: गांव ठांट जाट में स्वास्थ्य शिविर, 154 मरीजों की जांच
हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग ने गांव ठांट जाट में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 154 मरीजों की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं। मलेरिया की जांच में सभी मरीज नकारात्मक पाए गए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ लार्वीसाइड का छिड़काव भी किया गया।

Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव ठांट जाट में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 154 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। बुखार से पीड़ित मरीजों के कार्ड बनाए गए। मलेरिया की स्लाइड जांच की गई। जांच में कोई भी मरीज धनात्मक नहीं पाया गया। इस दौरान मलेरिया की दवाइयां वितरित करने के साथ ही लार्वीसाइड का छिड़काव कराया गया। हेल्थ सुपरवाइजर राहुल कुमार ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।शिविर में डॉ. प्रगति, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. राहुल देव, फार्मासिस्ट विजेंद्र यादव, स्टाफ नर्स निधि रानी, लैब टेक्नीशियन ब्रजेश कुमार व शहनवाज तथा हेल्थ सुपरवाइजर राहुल कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

