Bijnor News: ग्राम देवता पर भंडारे का आयोजन
हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News: हटौर के ग्राम नूरपूर खेड़की में हवन पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते ग्रामीण। नहटौर, संवाददाता सुख शांति समृद्धि की कामना के साथ नहटौर के ग्राम नूरपुर
ग्राम देवता पर भंडारे का आयोजन
Bijnor News: सुख शांति समृद्धि की कामना के साथ नहटौर के ग्राम नूरपुर खेड़की में हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके उपरांत आयोजित भंडारे में दर्जनों गांव के ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया गया। 12 गांव के ग्राम देवता नूरपुर खेड़की में आयोजित हवन पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान छत्रपाल सिंह रहे। पंडित सुनील शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। हवन में सामग्री की आहुति देकर ग्रामीणो द्वारा सुख शांति की कामना की गयी।इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।


