हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Apr 06, 2026 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - चांदपुर में रविवार को हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देश पर हज तरबियती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाजी नफीस नाजिम खान मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में चयनित हज यात्रियों को धार्मिक प्रक्रियाओं और नियमों की जानकारी दी गई। सभी ट्रेनरों और हज यात्रा पर जाने वालों का आभार व्यक्त किया गया।

हज यात्रियों के लिए  प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

चांदपुर। रविवार को चांदपुर में बाईपास रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के निर्देश पर हज तरबियती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाजी नफीस नाजिम खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अफजल फारूकी, डॉ. शहादत हुसैन और दिलशाद अहमद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान बिजनौर जिला हज ट्रेनरों डॉ. जमील अहमद, अय्यूब अहमद खान, डॉ. सादात हुसैन, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शादाब और इमरान आदि ने हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में हज कमेटी ऑफ इंडिया और सऊदी अरब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार हज की आवश्यक धार्मिक प्रक्रियाओं और नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

चांदपुर क्षेत्र के सभी चयनित हज यात्रियों ने इस शिविर में भाग लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।कार्यक्रम में सभी ट्रेनरों, मुख्य अतिथि और हज यात्रा पर जाने वाले पुरुषों व महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।