संत रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली

Feb 02, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती धामपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। भव्य झांकियां निकाली गईं और शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने शुभारंभ किया। शोभायात्रा में धार्मिक संदेशों को प्रस्तुत किया गया और कलाकारों ने करतब दिखाए। यह पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा।

संत रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली

संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती का पर्व श्रद्धा, उत्साह के साथ मनाया गया। धामपुर के गांव जैतरा, सुहागपुर, पुराना धामपुर, सरकड़ा चकराजमल में भव्य झांकी निकाली गई। उधर शेरकोट के मोहल्ला फतेहनगर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने फीता काटकर किया।शोभायात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के माध्यम से संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। वहीं शोभायात्रा में शामिल अखाड़े में कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग फतेहनगर, वीरथला, कोटरा, तराई, मुख्य बाजार और टैम्पो स्टैंड से होते हुए अंबेडकर धर्मशाला पर पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम में सौरभ कुमार, शक्ति सिंह, राजू माहशय, कपिल, नरेश, सभासद विपिन, सुखबीर सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे। वहीं मोहल्ला समनासराय में भी धार्मिक झांकियों और युवा अखाड़े के साथ अलग से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अभिषेक कोहली, रणजीत सिंह दारा, विजयपाल सैनी, धर्मवीर चौहान, शुभम बिरला, शिव कुमार आदि ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कुल मिलाकर संत रविदास जयंती का पर्व नगर में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;