ऐतिहासिक चर्च में हुई गुरु रंधावा के गीत की शूटिंग, देखने उमड़ी भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - गायक गुरु रंधावा ने शुक्रवार को ताजपुर के ऐतिहासिक चर्च परिसर में अपने नए गीत की शूटिंग की। उन्होंने अपनी टीम के साथ आठ घंटे बिताए। शूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में लोग चर्च के बाहर इकट्ठा हुए। पहले भाग की शूटिंग पटियाला में हुई थी, जबकि शेष भाग ताजपुर में संपन्न किया गया।

ऐतिहासिक चर्च में हुई गुरु रंधावा के गीत की शूटिंग, देखने उमड़ी भीड़

राजा का ताजपुर। प्रसिद्ध पंजाबी एवं बॉलीवुड गायक गुरु रंधावा ने शुक्रवार को प्रसिद्ध ऐतिहासिक चर्च परिसर में अपने नए गीत की शूटिंग की। गायक अपनी पूरी टीम के साथ करीब आठ घंटे तक चर्च परिसर में रहे। शूटिंग की सूचना पेजर बड़ी संख्या में लोग चर्च के बाहर भीड़ इकट्ठा होगयी। मंगलवार को ‘तू मेरी रानी’, ‘सूट सूट’ और अन्य लोकप्रिय गीतों से पहचान बनाने वाले गुरु रंधावा ने चर्च परिसर के विभिन्न स्थानों पर नये गीत के दृश्य फिल्माए। शूटिंग के दौरान भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा व्यवस्था उनके निजी बाउंसरों द्वारा संभाली गई। फिल्म के निर्देशक महावीर सिंह तथा प्रोडक्शन मैनेजर अंकित देशवाल ने बताया कि लगभग साढ़े तीन मिनट के गीत की आधी शूटिंग पहले पटियाला में की जा चुकी है।

जबकि शेष भाग की शूटिंग ताजपुर के ऐतिहासिक चर्च परिसर में संपन्न की गई है। उन्होंने बताया कि यह शूटिंग स्थानीय सहयोग से संभव हो सकी है। निर्देशक और टीम के सदस्यों ने चर्च परिसर की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश के कई ऐतिहासिक स्थलों पर गीतों और फिल्मों की शूटिंग की है लेकिन इतनी आकर्षक और मनमोहक लोकेशन पहली बार देखने को मिली है। फिल्म की अभिनेत्री चाहत ने भी चर्च परिसर की सुंदरता की प्रशंसा की। टीम के सदस्यों ने भविष्य में यहां फिल्म की शूटिंग करने की भी इच्छा जताई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।