जटनंगला में 3 दिन पहले लगाए पिंजरे में भी नहीं फंसा गुलदार
क्षेत्र के गांव जटनंगला में गुलदार को पकड़ने के लिए 3 दिन पहले पिंजरा लगाया गया, लेकिन गुलदार पिंजरे की पहुंच से दूर...
क्षेत्र के गांव जटनंगला में गुलदार को पकड़ने के लिए 3 दिन पहले पिंजरा लगाया गया, लेकिन गुलदार पिंजरे की पहुंच से दूर है। रविवार शाम को वन कर्मी और गांव वालों के साथ भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत जटनंगला में सत्यवीर सिंह के खेत पर लगे पिंजरे का निरीक्षण किया तो पिंजरा खाली मिला।
पिंजरे का गेट खुला था। वन कर्मियों भास्कर आदि ने पिंजरे में लगा चारा दूसरा लगवाया। चारे में पिंजरे के खटके में टांगने के लिए मछली लगाई गई। वन कर्मियों का कहना है मछली की खुशबू से गुलदार लालच में खाने अंदर बढ़ेगा और खटका हिलने से पिंजरा बंद हो जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने वन कर्मियों से कहा, कि किसी भी प्रकार कोई भी उपाय करो गुलदार को पकड़कर वन में छोड़ा जाए, जिससे गांव जटनंगला और आसपास के गांव के किसान एवं मजदूर राहत की सांस लें। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपने खेतों एवं सड़क पर जाते समय सतर्कता बरतने की अपील की। इससे बड़ी घटना होने से बचा जा सके इस अवसर पर गजेंद्र सिंह टिकैत सत्यवीर सिंह बलराम सिंह, प्रदीप कुमार देवा चौधरी आदि मौजूद रहे।