Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsGrand Karthik Purnima Ganga Snan Mela Preparations Underway Near Vidur Kuti
कार्तिक मेला : गंगा किनारे बसने लगी तंबुओं की नगरी

कार्तिक मेला : गंगा किनारे बसने लगी तंबुओं की नगरी

संक्षेप: Bijnor News - हर साल की तरह इस बार भी गंगा स्नान मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। विदुर कुटी के पास मेले के लिए तंबू, रास्ते, शौचालय और बिजली की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वीआईपी मार्ग...

Fri, 24 Oct 2025 11:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

हर किसी को गंगा स्नान मेले का बेसब्री से इंतजार रहता है। विदुर कुटी के पास लगने वाले गंगा स्नान मेले में गंगा किनारे तंबुओं की नगरी बसनी शुरू हो गई है। जिला पंचायत द्वारा विदुर कुटी में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारी जोरों पर है। विदुर कुटी से लगभग ढाई किलोमीटर दूर गंगा के किनारे लगभग 50 लाख वर्ग फीट क्षेत्रफल में गंगा स्नान मेला लगेगा। समतलीकरण ल कार्य लगभग पूरा हो गया है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में जिला पंचायत द्वारा तंबू लगाने का कार्य शुरू हो गया है। वहीं मुख्य मार्ग सहित मेला स्थल में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।

विदुर कुटी गंगा घाट पर लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में जिला पंचायत द्वारा मेला आयोजन के लिए तैयारी को दुरुस्त किया जा रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और जहां सुविधाजनक वीआईपी मार्ग सहित दो मुख्य मार्गों का निर्माण किया जा रहा है तो वही मेला स्थल के आसपास पक्के महिला एवं पुरुष शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। उधर मेले में आने एवं जाने के दौरान श्रद्धालुओं को कोई ऐसा सुविधा न हो उसके लिए पुलिस द्वारा रोडमैप तैयार किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में कहीं भी जाम की स्थिति न बने। उधर मेले में लगने वाले मीना बाजार को चारों ओर से टीन सेट से बैरिकेडिंग करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत द्वारा मेला स्थल पर जिला पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों के तंबू लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जिला पंचायत के अधिकारियों की माने तो इस बार मेले को गत वर्षो की भांति भव्य रूप से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। उधर गंगा स्नान मेले तक जाने वाले मार्गो पर पानी का छिड़काव करके पक्का बनाया जा रहा है।