होली पूल साइड पार्टी में सुरों के रंग बिखेरेंगी निवेदिता
Bijnor News - गोलबाग बिजनौर के होटल बेस्ट वेस्टर्न प्रिंस में होली के अवसर पर आज शाम 07 बजे एक भव्य 'होली पूल साइड पार्टी' का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार निवेदिता लाइव प्रस्तुति देंगी और मुंबई से आए प्रोफेशनल बैंड संगीत का आनंद देंगे। प्रवेश निःशुल्क है।

गोलबाग बिजनौर स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न प्रिंस में होली के अवसर पर आज शाम 07 बजे एक भव्य “होली पूल साइड पार्टी” का आयोजन किया जा रहा है, जो नगरवासियों के लिए रंग, संगीत और मनोरंजन का यादगार अनुभव लेकर आएगी। जीएम ओपी राणा ने बताया, कि इस विशेष आयोजन में प्रसिद्ध कलाकार निवेदिता अपनी लाइव प्रस्तुति से समां बांधेंगी, वहीं मुंबई से आई प्रोफेशनल लाइव बैंड अपनी ऊर्जावान धुनों से माहौल को उत्साह और उमंग से भर देगी। आगंतुक उत्सव का भरपूर आनंद ले सकेंगे। आयोजकों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस रंगोत्सव का हिस्सा बन सकें।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम को सुसंगठित एवं आकर्षक रूप प्रदान किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



