
वैदिक सिद्धांतों पर चलकर ही राष्ट्र की उन्नति संभव : आचार्य अरविंद
Bijnor News - बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी में सात दिवसीय चतुर्वेद परायण महायज्ञ की पुर्णाहुति धूमधाम से हुई। विधायक स्वामी ओमवेश ने संस्कृति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। यज्ञ में युवाओं को लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों पर चलकर राष्ट्र की उन्नति संभव है।
बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी में सात दिवसीय चतुर्वेद परायण महायज्ञ की पुर्णाहुति भव्यता के साथ हुई। चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति की ओर बढ़ना है। यज्ञ में एसडीएम सदर रितुरानी ने युवाओं को कहा कि अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। मात-पिता का नाम रोशन करते रहे। आचार्य रोहित शास्त्री, कपिल शास्त्री, ऋषि आर्य, मोहित शास्त्री,मनीष शास्त्री आदि ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया। जगवीर, उदय कुमार, प्रभास, राहुल, सन्दीप सपत्नीक यज्ञमान रहे। यज्ञ में मुख्य अतिथि स्वामी यज्ञदेव जी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों पर चलकर ही राष्ट्र उन्नति संभव हैं।
देव यज्ञ प्रतिदिन करना चाहिए दयानंद सरस्वती के विचार, सामाजिक सुधार, स्वदेश शिक्षा, राष्ट्रवाद पर केंद्रित थे। उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही देश से सामाजिक कुरीतियों का खात्मा किया जा सकता हैं। यज्ञ के ब्रह्मा शास्त्री ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन में सर्वाेपरि हैं। यज्ञ अहंकार को कम करता हैं और दूसरों के लिए काम करने की भावना को बढ़ाता हैं। जिससे सामाजिक सद्भाव और एकजुटता को बढ़ावा मिलता हैं। यह परमात्मा से जुड़ने का एक माध्यम हैं। यज्ञ में जीएम चंद्रहास, जगराम आर्य, मनदीप आर्य, अश्विनी आर्य,सुरेश आर्य, स्वामी सत्यवेश, अरुण आर्य, कपिल आर्य, चरण सिंह आर्य, योगी आर्य, गुणपाल आर्य, ज्ञानवीर आर्य, अमित आर्य आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




